कुमार इंदर, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के जिला अस्पताल से दिल दहला देने वाली और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जिले के सरकारी अस्पताल स्थित स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) वार्ड में बीते 3 महीनों के दौरान 46 नवजात बच्चों की मौत हो जाने से पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जब मीडिया ने ये खबर प्रमुखता से उठाई तो जिला कांग्रेस ने इस पूरे मामले को पुरजोर तरीके से उठाया, साथ ही जिला अस्पताल के सीएचएमओ पंकज दुबे का पुतला अस्पताल के गेट के सामने फूंका ओर भारी हंगामा किया दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने को कहा ओर ज्ञापन सौंपा।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच 46 नवजात बच्चों की मौत हुई. छह महीने में 80 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है. अस्पताल प्रबंधन ने समय से पहले जन्म, कम वजन और गंभीर हालत को वजह बताया. वहीं, डॉक्टरों की उपलब्धता पर भी सवाल उठ रहे हैं.

वहीं इस पूरे मामले में भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बताया कि ये पूरा मामला प्रदेश के मुखिया के संज्ञान में है। एस एन सी यू वार्ड में पदस्थ डॉक्टर को हटाकर प्रशाशन नियमानुसार कार्यवाही नहीं कर रहा है जबकि विस्तृत जांच के बाद कारवाही होना चाहिए था जिस डॉक्टर को हटाया गया है उस डॉक्टर का कहना है कि सिर्फ मेरे ऊपर ही कार्यवाही क्यों हुई इसमें सभी दोषियों के ऊपर कारवाही होना चाहिए तो वही जिला प्रशासन एक डॉक्टर को हटाकर इस पर मामले से अपना पल्ला झाड़ रहा है।

तो वहीं दूसरी ओर जिला कलेक्टर ने आज तक मीडिया को किसी मामले में अपनी प्रतिक्रिया नहीं दिया है जब से सिवनी कलेक्टर नेहा मीना ने पदभार ग्रहण किया तब से मीडिया से दूरी बनाकर रखा हुआ है ,इस पूरे मामले कलेक्टर के ऊपर भी जवाबदेही तय होना चाहिए आखिर समय रहते सिवनी कलेक्टर ने जिला अस्पताल पर ध्यान क्यों नहीं दिया ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m