निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के संजय सरोवर जलाशय भीमगढ़ बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते बांध में जलस्तर बढ़ गया है। बांध में निर्धारित जल स्तर बनाए रखने के लिए दो गेट खोले गए हैं। डैम के गेट खोले जाने के बाद 283 क्यूमेक्स की दर से पानी छोड़ा जा रहा है।
READ MORE: पिता 4 महीने से ऑक्सीजन पर, FIR के लिए दर-दर भटक रहा बेटा; सिलेंडर कंधे पर लेकर SP ऑफिस पहुंचकर जताया विरोध
जल निकासी के चलते वैनगंगा नदी और उससे जुड़े जल प्रवाह क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। जल निकासी को ध्यान में रखते हुए नदी के निचले क्षेत्रों, नदी तटों और जल प्रवाह वाले स्थानों पर रहने वाले नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे और जल प्रवाह वाले क्षेत्रों में न जाएं और जल स्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें।
प्रशासन की अपील
सिवनी कलेक्टर और स्थानीय प्रशासन ने नदी के किनारे बसे गांवों के नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नदी के पास न जाएं और निचले तटीय क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें। जल संसाधन विभाग के अधिकारी स्थिति और जलस्तर पर 24 घंटे लगातार निगरानी रख रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


