निशांत राजपूत, सिवनी। Passenger bus collides with truck: जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी-बालाघाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। यात्री बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए।
हादसा बेहरई ग्राम के पास स्थित मोड़ पर हुआ, जहां बालाघाट की ओर से आ रही कौशल यात्री बस और सिवनी की तरफ जा रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में बस में सवार 5 यात्री और ट्रक चालक घायल हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरघाट पहुंचाया गया।

