कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा की होनहार तैराक सरेना सरोहा ने कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। गुरुग्राम की महज 12 वर्षीय सरेना ने बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित होने वाली 12वीं एशियाई एज ग्रुप तैराकी चैंपियनशिप-2026 के लिए क्वालीफाई कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस सफलता से खेल जगत में खुशी की लहर है और परिवार सहित पूरे प्रदेश को उन पर गर्व है।
सरेना ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। सरेना की मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास का ही परिणाम है कि उन्होंने देश के सर्वश्रेष्ठ युवा तैराकों के बीच अपनी पहचान बनाई है।

बैंकॉक में होने वाली 12वीं एशियाई एज ग्रुप चैंपियनशिप में एशिया के कई देशों के प्रतिभाशाली तैराक हिस्सा लेंगे। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना सरेना के लिए ही नहीं, बल्कि हरियाणा के लिए भी गौरव की बात है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी तरह उनका प्रदर्शन जारी रहा तो भविष्य में वह देश के लिए और बड़े अंतरराष्ट्रीय पदक जीत सकती हैं।
हरियाणा लंबे समय से खेल प्रतिभाओं की धरती रहा है। कुश्ती, बॉक्सिंग, शूटिंग और एथलेटिक्स के बाद अब तैराकी में भी प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। सरेना सरोहा की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
सरेना की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, कोचों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। सभी को उम्मीद है कि वह बैंकॉक में होने वाली प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतेंगी और देश का तिरंगा ऊंचा लहराएंगी।
- Koderma News: राजभवन प्रदर्शन से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, कोडरमा में बैठक कर बनाई रणनीति, 26 सितंबर को रांची कूच
- उत्तराखण्ड बना फिल्म शूटिंग का नया ठिकाना, 5 साल में 1,759 करोड़ का कारोबार
- छत्तीसगढ़ में महिला से साइबर ठगी, जांच में सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन, नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस
- चलती मालगाड़ी से अलग हुए कई डिब्बे, डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा रेल और सड़क यातायात
- रोजी-रोटी की जंग! सड़क किनारे सब्जी व्यापारियों को हटाने पहुंची निगम, कार्रवाई के दौरान जमकर हुआ हंगामा


