अमृतसर. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सोमवार को अमृतसर पहुंचे और श्री दरबार साहिब में माथा टेका। 15 साल बाद वे दूसरी बार अमृतसर आए हैं, जहां उन्होंने मत्था टेका और अमृतसर के जलियावाला बाग भी गए। उनके साथ अमेरिकी अधिकारियों और कांग्रेस से जुड़े प्रतिनिधियों का दल भी मौजूद रहा। इस दौरान गोर ने अमृतसर की तारिफ की और यहां के कई स्थलों का अवलोकन किया.
श्री दरबार साहिब पहुंचने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राजदूत के साथ सिख समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी हुई।अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के अनुसार, राजदूत ने अपनी पिछली यात्रा की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी की ओर से अमेरिकी राजदूत का स्वागत किया गया और सिख समुदाय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। धामी ने स्पष्ट किया कि राजदूत को कोई औपचारिक मांगपत्र नहीं सौंपा गया।
उठाए कई मुद्दे
अमेरिका में सिखों से संबंधित आपत्तिजनक तस्वीर/सामग्री के मामले में एसजीपीसी की ओर से अमेरिकी अधिकारियों को भेजे गए ईमेल और उसके बाद सामग्री हटाए जाने के विषय कर भी चर्चा की गई।
- मरम्मत पुल की, परेशानी जनता की! बहराइच-लखनऊ हाईवे पर रोज का सफर बना मुसीबत
- देश की हर कोर्ट में महिला वकीलों के लिए टॉयलेट-बार रूम बनेंगे: सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, कहा-यह बुनियादी हक है, बहाना नहीं चलेगा
- Mallikarjun Kharge Statement: पीएम मोदी पर खड़गे की टिप्पणी से सियासी घमासान, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
- तिहाड़ से बाहर आते ही सौरभ दास का न्यायपालिका पर बड़ा हमला, कहा- कई जजों ने संविधान के साथ किया फ्रॉड
- पढ़ाई का तनाव या गेमिंग का जाल? NEET की तैयारी करने वाला छात्र निकला खुद का ‘किडनैपर’, ऐसे खुला राज

