पंजाब से पाकिस्तान जा कर मुस्लिम से शादी कर धर्म बदल चुकी सरबजीत को लेकर नया अपडेट सामने आया है। उसके परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सरबजीत को अगवा किया गया, ब्लैकमेल किया गया और उनकी मर्जी के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराकर एक पाकिस्तानी व्यक्ति से शादी करवाई गई।
भारत में सरबजीत के पति करनैल सिंह ने बताया कि सरबजीत की सोशल मीडिया के जरिए नासिर हुसैन नाम के पाकिस्तानी व्यक्ति से बातचीत होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हुसैन ने पहले उन्हें बहकाया और फिर आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। करनैल सिंह का दावा है कि इसी दबाव में सरबजीत को पाकिस्तान जाने पर मजबूर किया गया।
इतना ही नहीं करनैल सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि हुसैन ने सरबजीत के परिवार को डराने के लिए लगातार आपत्तिजनक सामग्री भेजी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरबजीत की कुछ ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई हैं, जिनमें वह मदद की गुहार लगाती दिखाई देती हैं और भारत लौटने की इच्छा जताती हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वह पाकिस्तान में आजाद नहीं हैं। मामले को लेकर इस समय लाहौर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट तीर्थयात्रा वीजा के कथित दुरुपयोग और सरबजीत कौर की शादी की वैधता की जांच कर रहा है। हाईकोर्ट ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय, संघीय जांच एजेंसी और पंजाब पुलिस समेत कई सरकारी संस्थानों से रिपोर्ट तलब की है।

इससे पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान सरकार सरबजीत कौर को भारत डिपोर्ट करने की तैयारी कर रही थी। उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया था, जिसमें उन्हें फिट पाया गया। उन्हें वाघा बॉर्डर के रास्ते भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाना था, लेकिन पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने स्पेशल ट्रैवल परमिट या एनओसी जारी नहीं की, जिससे उनकी वापसी अटक गई।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
