Dharm Desk – आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में धन, यश और स्थिरता बनी रहे. इसके लिए लोग कड़ी मेहनत करते है, पूजा-पाठ करते हैं और दान-पुण्य के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है, इसके बावजूद कई बार आर्थिक परेशानियां पीछा नहीं छोड़तीं, जीवन में असंतुलन बना रहता है. ऐसे में हमारे शास्त्र और परंपराएं कुछ सरल उपाय भी बताती हैं. जो न केवल आस्था से जुड़े हैं बल्कि जीवन में सकारात्मक बलादव लाने में सहाकय माने जाते हैं.

पशु-पक्षियों के प्रति दया, सेवा और उनका पालन-पोषण भी इन्हीं उपायों में शामिल है. मान्यता है कि कुछ विशेष जानवरों को घर में पालने या उनकी सेवा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. सुख-समृद्धि के रस्ते खुलते है. यह केवल धार्मिक विश्वास ही नहीं, बल्कि जीवों के प्रति करुणा और सह-अस्तित्व का संदेश भी देता है.

  1. कुत्ता – कुत्ते को भैरव भगवान का सेवक माना जाता है. घर में कुत्ता पालने और उसे सुबह-शाम भोजन कराने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं. घर की आय में वृद्धि के योग बनते हैं.
  2. गाय – गाय को माता का दर्जा प्राप्त है. इसे पालने या इसकी सेवा करने से घर में धन-धान्य और उत्तम संतान का योग बनता है.
  3. मेढक – घर में पीतल का मेढक रखना शुभ माना जाता है. यह रोगों और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक होता है. कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना गया है.
  4. तोता – तोता सतर्कता और बुद्धिमत्ता का प्रतीक है. इसे घर में पालने से आने वाली परेशानियों के संकेत पहले ही मिल जाते है.
  5. घोड़ा – घोड़ा ऐश्वर्य और प्रगति का प्रतीक होता है. इसे पालन ऐसे तो हर किसी के लिए संभव नहीं है, लेकिन इसकी प्रतिमा रखने से धन और यश में वृद्धि के योग बनते हैं.
  6. कछुआ – कछुए को कूर्म अवतार से जोड़ा जाता है. इसे लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. घर में कछुआ रखने से धन-समृद्धि बढ़ती है.
  7. मछली – सुनहरी मछली को घर में रखने से सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यदि कोई विविधता आती है तो मछलियां उसे अपने ऊपर ले लेती है.
  8. खरगोश – खरगोश को घर में पालने से पारिवारिक सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.