मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच स्विट्जरलैंड ने सशस्त्र संघर्षों में अपनी तटस्थता (न्यूट्रैलिटी) की परंपरा का हवाला देते हुए अमेरिकी सैन्य उड़ानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद करने की घोषणा की. यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अन्य देशों से होर्मुज स्ट्रेट में युद्धपोत भेजने का आग्रह किया, क्योंकि ईरान ने वाशिंगटन द्वारा खर्ग द्वीप पर बमबारी का बदला लेने की धमकी दी थी.

ईरान युद्ध के बीच स्विट्जरलैंड ने तटस्थता की नीति का हवाला देते हुए युद्ध से जुड़े अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने एयरस्पेस से गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

स्विट्जरलैंड सरकार ने कहा है कि उसकी पुरानी नीति तटस्थ रहने की है, इसलिए युद्ध से जुड़े अमेरिकी विमानों को अपने एयरस्पेस से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सरकार ने शनिवार (14 मार्च 2026) को जारी बयान में बताया कि अमेरिका के दो रिकॉनिसेंस विमानों को 15 मार्च को स्विट्जरलैंड के एयरस्पेस से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई. अधिकारियों के मुताबिक ये उड़ानें सीधे तौर पर ईरान के साथ चल रहे युद्ध से जुड़ी थीं, इसलिए उन्हें मंजूरी नहीं दी गई.

स्विट्जरलैंड सरकार ने कहा कि रविवार को अमेरिकी टोही विमानों को स्विट्जरलैंड के ऊपर से गुजरने की अनुमति देने के दो अनुरोध अस्वीकार कर दिए गए. हालांकि, फेडरल अथॉरिटी ने दो परिवहन विमानों सहित तीन अन्य उड़ानों को अनुमति दे दी.

हालांकि स्विस सरकार ने 3 अन्य अमेरिकी फ्लाइट्स को अनुमति दे दी. इनमें 15 मार्च को दो ट्रांसपोर्ट विमान और 17 मार्च को एक मेंटेनेंस से जुड़ी उड़ान शामिल है. स्विट्जरलैंड ने साफ किया है कि मानवीय या मेडिकल मदद से जुड़ी उड़ानों को अनुमति मिलती रहेगी. जैसे घायल लोगों को ले जाने वाली उड़ानें या राहत कार्य से जुड़े विमान स्विस एयरस्पेस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

स्विट्जरलैंड का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है. इस संघर्ष का असर दुनिया की तेल सप्लाई पर भी पड़ा है. ईरान ने अमेरिका के खर्ग द्वीप पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास तनाव बढ़ गया है.

स्विट्जरलैंड की संघीय परिषद ने अमेरिकी सैन्य विमानों द्वारा हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने के कई अनुरोधों पर निर्णय लिया है. ईरान युद्ध से जुड़े दो अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया गया है, जबकि एक रखरखाव उड़ान और परिवहन विमानों के लिए दो हवाई उड़ान अनुरोधों को मंजूरी दे दी गई है. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है. इन देशों के संबंध में स्विट्जरलैंड का तटस्थता कानून (न्यूट्रैलिटी लॉ) लागू होता है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m