धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र के सुचारू संचालन हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विद्यालय प्राचार्य विनोद यादव के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आठवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त नए पाठ्यक्रम की पुस्तकों के सैट वितरित किए गए।


स्कूल बुक बैंक के प्रभारी शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में मिडल विंग के विद्यार्थियों को पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर मिडल विंग प्रभारी एवं विभिन्न कक्षा प्रभारियों-सरोज धनखड़, रंजू बाला, ओमबाला, रीना यादव, सरोज बाला और राजेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।


प्राचार्य विनोद कुमार यादव ने कहा कि समय पर पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव को मजबूत करती है। हमारा प्रयास है कि सत्र के प्रारंभ में ही प्रत्येक छात्र के हाथ में ज्ञान का यह आधार हो, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई सुचारू रख सकें। विद्यालय का बुक बैंक इस दिशा में पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें