अमृतसर। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की लगभग सभी उड़ाने रद्द कर दी गई। इसके कारण पैसेंजर का बड़ा नुकसान हुआ है। अमृतसर हवाई अड्डे की बात करे तो कई घंटे पैसेंजर एयरपोर्ट पर बैठे रहे और उसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। कई उड़ाने रद्द हुई और इसी तरह कई लोगों को आठ नौ घंटे इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाईटों के पायलटों ने ओवर वर्क-लोड होने के कारण बीते दिन कई शहरों पर अपनी सेवाओं से संबंधित असमर्थता जताई थी, जिसके कारण पूरे देश में कई उड़ाने लेट रहीं वहीं कई शहरों में फ्लाइट कैंसल करना पड़ा। इसी क्रम में अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ाने रद्द रही।

वहीं आपको बता दें कि, उड़ानों को लेकर कोई भी सही जानकारी नहीं मिलने और अनिश्चितता के कारण अमृतसर हवाई अड्डे पर पैसेंजरों ने भारी नाराजगी देखने को मिली। देर रात तक पैसेंजर ने हंगामा किया। कई पैसेंजर ऐसे भी थे जो अमृतसर एयरपोर्ट पर ही रात बिताई थी। यानी कि कल यात्रियों को एयरपोर्ट पर भारी माश्किलों का सामना करना पड़ा।
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’
- कैमूर के लाल का गजब कारनामा, 1340 किलो वजनी कार उठाकर रच दिया विश्व कीर्तिमान
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
