अमेरिका में कैलिफोर्निया की पुलिस ने किडनैपिंग और फिरौती मांगने के मामले में भारत के 8 पंजाबियों को गिरफ्तार किया है। इन पर और भी कई संगीन अपराध के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि सभी के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस मिले हैं।
आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह, अर्शप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, विशाल, पवित्र सिंह, गुरताज सिंह, मनप्रीत रंधावा और सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को विभिन्न अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया है।
धाराओं के अनुसार उन पर किडनैपिंग, टोर्चर, अपराध करने की साजिश, गवाह को रोकना/मनाना, बंदूक से हमला, डराने की धमकी, गुंडागर्दी गिरोह को बढ़ावा देना का अपराध शामिल है। इन सबसे 5 हैंडगन, 1 राइफल, हाई कैपेसिटी मैगजीन और 15 हजार डॉलर कैश मिला है।
- खड़ी होली महोत्सव: सीएम धामी ने किया वर्चुअली शुभारंभ, कहा- हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति का प्रतीक
- CG Crime News : दिनदहाड़े महिला का लूटा पर्स, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष ने VB-G RAM G बिल का किया विरोध, ‘राम’ का नहीं लिया नाम, भड़की BJP
- मोकामा में वर्चस्व की जंग: सूरजभान सिंह समेत 8 के खिलाफ FIR दर्ज, अनंत सिंह के समर्थक पर हुआ था जानलेवा हमला
- ‘वे लोग जंगली और मूर्ख…’, आध्यात्मिक गुरुओं के समर्थन में मद्रास हाई कोर्ट के जज का चौंकाने वाला बयान, बोले – ‘इन्हें न मानने वाले बदमाश’


