अमेरिका में कैलिफोर्निया की पुलिस ने किडनैपिंग और फिरौती मांगने के मामले में भारत के 8 पंजाबियों को गिरफ्तार किया है। इन पर और भी कई संगीन अपराध के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि सभी के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस मिले हैं।
आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह, अर्शप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, विशाल, पवित्र सिंह, गुरताज सिंह, मनप्रीत रंधावा और सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को विभिन्न अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया है।
धाराओं के अनुसार उन पर किडनैपिंग, टोर्चर, अपराध करने की साजिश, गवाह को रोकना/मनाना, बंदूक से हमला, डराने की धमकी, गुंडागर्दी गिरोह को बढ़ावा देना का अपराध शामिल है। इन सबसे 5 हैंडगन, 1 राइफल, हाई कैपेसिटी मैगजीन और 15 हजार डॉलर कैश मिला है।
- मिंटू हत्याकांड में बड़ा फैसला, उम्रकैद की सजा पाए 3 आरोपित बरी; हाईकोर्ट ने क्या पाया?
- Today’s Top News: दीपावली अवकाश एक दिन बढ़ा, 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, दर्दनाक हादसे में विधायक के भाई समेत 3 की मौत, गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, प्रसव के बाद नवजात की मौत मामले में डॉक्टर और एएनएम निलंबित… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Bihar Top News 15 oct 2026: गर्दनीबाग में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी
- प्रसव के दौरान फटी बच्चेदानी और मूत्राशय, अम्बेडकर अस्पताल की महिला डॉक्टरों ने 5 घंटे जटिल सर्जरी कर बचाई मां की जान
- नकलची और पेपर लीक कराने वालों की खैर नहीं! 4 नई फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन, मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य

