शिखिल ब्यौहार, भोपाल | मध्य प्रदेश में नवंबर के दूसरे हफ्ते में ही शीतलहर ने दस्तक दे दी है। 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट चुका है और कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जो अगले 3-4 दिन तक बना रहेगा।

सबसे ठंडा रहा राजगढ़

  • राजगढ़: रात का तापमान 7.4°C – प्रदेश में सबसे कम
  • उमरिया & छतरपुर (नौगांव): 8.4°C
  • रीवा: 8.9°C
  • शिवपुरी: 9.0°C
  • जबलपुर: 9.9°C
  • बालाघाट (मलाजखंड): 9.8°C
  • मंडला: 10.1°C
  • बैतूल-छिंदवाड़ा: 10.2°C
  • उज्जैन: 10.7°C
  • दतिया: 10.9°C
  • ग्वालियर: 11.4°C

रिकॉर्ड टूटे

  • इंदौर: 25 साल पुराना नवंबर रिकॉर्ड टूटा
  • भोपाल: 10 साल बाद इतनी ठंड
  • अनूपपुर & बालाघाट: पिछले दो दिन से कोल्ड-डे की स्थिति

शीतलहर अलर्ट वाले 18 जिले

भोपाल, राजगढ़, इंदौर, सीहोर, देवास, शाजापुर, शिवपुरी सहित अन्य जिले शामिल।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: 

अगले 3-4 दिन तक रात का तापमान और गिरेगा। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। किसानों और आमजन से सतर्क रहने की अपील।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H