पंजाब में गर्मी से मिली थोड़ी राहत के बाद अब मौसम फिर से करवट लेने वाला है। कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है।
इस बार अप्रैल महीने में ही पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है, जो सामान्य से कहीं अधिक है। जो गर्मी आमतौर पर मई-जून में पड़ती है, वह अब अप्रैल में ही अपने तेवर दिखा रही है।

अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश
IMD द्वारा लुधियाना जिले के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी अस्पतालों पर स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश जारी किए है। सिविल सर्जन डॉ. रमंदीप कौर ने बताया कि लू से निपटने के लिए इमरजेंसी विभागों को चौकस रहने और हीट स्ट्रोक के मरीजों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है, जिसमें नियमित रूप से पानी पीने, दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप से बचने, और घर के अंदर रहने जैसी हिदायतें शामिल हैं।थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।
- Karwa Chauth 2026: शाम 5:26 से पूजा का मुहूर्त, जानें कब दिख सकता है चांद
- बेगूसराय में गंगा नदी में नाव पलटी, दो लोग लापता और चार घायल, 30-35 ग्रामीण थे सवार
- पटना की खेमनीचक सब्जी मंडी में भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, 12 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
- मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले; कई जिलों के बदले गए एसपी
- हरियाणा में अब 6 लाख कमाने वालों की भी बल्ले-बल्ले! चिरायु योजना में मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज

