चंडीगढ़। हरियाणा में गर्मी ने हाहाकार मचा दिया है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 अप्रैल तक हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे भीषण गर्मी का अहसास हुआ।
मौसम में दिखेगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा, जहां लू का प्रकोप तेज रहेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि 26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव की संभावना है।
सबसे गर्म रहा यह शहर
बीते दिन नारनौल राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। शुष्क हवाओं के कारण तापमान में और 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर के समय लू चलने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
वहीं रोहतक और करनाल जैसे शहरों में हीट वेव की स्थिति पहले ही दर्ज की जा चुकी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

