कैथल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले एक माह के सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। डीसी अपराजिता ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों की तैयारियां माइक्रो लेवल पर पूरी करने और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के पहले दिन जिलेभर में शाम 7 बजे बूथ स्तर, प्रमुख सरकारी भवनों, गौशालाओं, लाभार्थियों के घरों और अन्य प्रमुख स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इसके साथ ही रक्तदान शिविर और गौशालाओं में पशु स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
डीसी अपराजिता बुधवार को अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहीं थीं। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश जारी किए। डीसी अपराजिता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक माह तक चलने वाले इस अभियान में सभी अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। मुख्यालय स्तर पर जो भी रिपोर्ट मांग जाए, उसे निर्धारित प्रोफार्मा में भर कर समय पर भिजवाएं। इस कार्यक्रमों में आमजन एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जरूर शामिल करें।
- Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से शुरू हो सकती है धान खरीदी, लक्ष्य घटाकर 50 लाख क्विंटल
- कांग्रेस का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CEC ज्ञानेश के खिलाफ सारी विपक्षी पार्टियों काविपक्षी पार्टियों
- Ranchi Crime: कांके रिंग रोड पर पेट्रोल पंप में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने चलाईं 4 गोलियां
- Bilaspur News Update : सूने मकानों में चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार… जिला अस्पताल का लैब होगा शिफ्ट… थाना में हंगामा मचाते पुलिस कर्मियों से अभद्रता
- हरियाणा में उद्योग लगाने की राह आसान, अब ऑनलाइन स्व-प्रमाणन से मिलेगी अनुमति

