अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी के लाइव प्रसारण को लेकर एक बार फिर से कमेटी ने नाराजगी व्यक्त की है. इस विषय को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने एक चैनल को कानूनी नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में करते हुए स्पष्ट किया है कि अनुमति के बिना श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी का लाइव प्रसारण या री-स्ट्रीमिंग नहीं की जा सकती.
एसजीपीसी ने इस पूरे मामले में कड़ाई दिखाते हुए चैनल को तत्काल प्रस्तावित प्रसारण रोकने की चेतावनी दी है
, यह भी कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसजीपीसी अध्यक्ष अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी ने मीडिया को बताया कि संस्था को मंगलवार रात एक चैनल की ओर से एक पत्र मिला है, जिसमें दावा किया गया था कि चैनल श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी का लाइव प्रसारण शुरू करने जा रहा है.धामी ने कहा कि एसजीपीसी ने इस संबंध में किसी भी प्रकार की अनुमति जारी नहीं की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी राजनीतिक दल के प्रवक्ता का बयान एसजीपीसी का आधिकारिक निर्णय नहीं माना जा सकता. इसी कारण जीटीसी चैनल को कानूनी नोटिस जारी किया गया है.
- 08 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का चंदन-आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- जीवन सूक्त: आकाशीय आशीष है, भारतीय वायु सेना- संदीप अखिल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 8 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 08 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार

