पंजाब सरकार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के बीच धार्मिक समारोहों को लेकर चल रही मीडिया चर्चा के मद्देनजर, SGPC के सचिव प्रताप सिंह ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रचार किया जा रहा है कि शिरोमणि कमेटी ने सरकार को गुरुद्वारा साहिबों में समारोह आयोजित करने से रोक दिया है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने साफ कहा कि SGPC का उद्देश्य केवल मर्यादा की रक्षा करना है, न कि किसी के साथ टकराव पैदा करना।
पंजाब सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में कीर्तन समागम करने की अनुमति न देने से जुड़ी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए SGPC के सचिव सरदार प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार को पहले ही कहा गया था कि वह धार्मिक आयोजनों की बजाय श्री आनंदपुर साहिब के विकास कार्यों पर ध्यान दे और संगत की सुविधाओं के लिए सहयोग करे। लेकिन इसके बावजूद सरकार सिख संस्थाओं के समानांतर धार्मिक समारोह आयोजित करने की जिद पर अड़ी हुई है, जो पंथक भावनाओं के विरुद्ध है।
प्रताप सिंह ने कहा कि धार्मिक समागम और कीर्तन दरबार सिख मर्यादा से जुड़े होते हैं, और किसी भी प्रकार की उल्लंघना विवाद का कारण बन सकती है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी श्रीनगर में एक सरकारी समागम के दौरान मर्यादा भंग हुई थी, जिसके बाद यह मामला श्री अकाल तख्त साहिब तक पहुंचा था। उस समय जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने भी सरकार को स्पष्ट कहा था कि वह धार्मिक कार्यों की बजाय विकास पर ध्यान केंद्रित करे।

प्रताप सिंह ने कहा कि अब सरकार जानबूझकर शिरोमणि कमेटी को बदनाम करने की नीयत से धार्मिक समारोहों में हस्तक्षेप कर रही है, जिससे उसे बचना चाहिए।। उन्होंने कहा कि SGPC द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रम पंथक मर्यादा के अनुसार होते हैं, जिनमें हर व्यक्ति को शामिल होने का आमंत्रण है। सरकार भी इन आयोजनों में शामिल हो सकती है, पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
- कौन झूठा, कौन सच्चा? भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को लेकर अखिलेश के बयान पर BJP का पलटवार, सपा सुप्रीमो को जो कहा…
- धीरेंद्र शास्त्री पर सपा विधायक का बड़ा हमला, जानिए क्यों कहा ‘सुरक्षा न होती तो कृष्ण भक्त देते जवाब’
- मंत्री का भतीजा बताकर SDOP को दी चेतावनी; ‘मैं कोई मामूली आदमी नहीं…’ कहते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- हेरोइन चिट्टा के साथ पकड़ाए तीन आरोपी: बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, 3.53 लाख से ज्यादा का माल जब्त
- मोहाली में AAP महिला पार्षद के पति को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती
