अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन अहम निर्णय लेते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी भाई मलकीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब में चालक के रूप में सेवाएं निभा रहे स. मोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, खबर है कि दोनों कर्मचारियों का नाम एक अनैतिक मामले में सामने आया था।
शिरोमणि कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने कार्यालय से जारी बयान में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से सामने आई जानकारी के बाद दोनों कर्मचारियों को सेवा से निलंबित किया गया है। इस मामले ने उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी भाई मलकीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब में चालक के तौर पर सेवा निभा रहे स. मोहन सिंह के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष के निर्देश के अनुसार दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
फ्लाइंग विभाग को निर्देश जारी
मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए फ्लाइंग विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग को मामले से संबंधित तथ्यों की जांच करने के लिए कहा गया है, ताकि सामने आई जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपने कर्मचारियों के आचरण को लेकर गंभीर है। किसी कर्मचारी का नाम अनैतिक गतिविधियों में सामने आने पर संस्था की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
- 51 बेटियों के नए जीवन की शुरुआत में मददगार बनीं CM रेखा गुप्ता, चेक के साथ मिली करवा चौथ किट
- पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 12 नवंबर से EVM-VVPAT की जांच शुरू; अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग
- MP के अजयगढ़ राजपरिवार की बेटी का कमाल, ऑल इंडिया IPSC आर्चरी चैंपियनशिप में जीता 1 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल
- नशेड़ियों पर मंडराया मौत का खतरा! यहां सिरिंज से नशा करने वाले 11 युवक HIV संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
- पायलट मच्छर को UAE ने ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’ से सम्मानित किया, राष्ट्रपति ने गले लगाया

