शाहाबाद। धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शाहाबाद में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ग्रुप से जुड़े किसानों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसानों का कहना है कि मंडियों में फसल लेकर पहुंचने के बावजूद खरीद प्रक्रिया शुरू न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई है। वहीं किसान नेताओं ने साफ कर दिया कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
धरने को संबोधित करते हुए भाकियू चढ़ूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसानों की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हैं और अब इस मुद्दे पर पीछे हटने का सवाल नहीं है।
चढ़ूनी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो किसान नेशनल हाईवे पर भी उतरेंगे। उन्होंने आंदोलन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “चाहे गोली खानी पड़े, खाएंगे, लेकिन रोड जाम जरूर करेंगे।”
किसान नेताओं ने कहा कि धान की खरीद तत्काल शुरू की जानी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इधर, प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की मौजूदगी और बैरिकेडिंग के बीच किसानों का धरना जारी है। अब किसानों के अगले कदम और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
- अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
- छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर भड़कीं BJP विधायक उषा ठाकुर: बोलीं- ‘यह कांग्रेस की संस्कृति और घटिया संस्कारों का प्रमाण’
- Gold Silver Rate Today : त्योहारों से पहले सोना-चांदी फिर चढ़ा, जानिए दिल्ली से इंदौर तक आज के भाव
- भारी पड़ गई न लापरवाही! जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन, 6 अधिकारियों किया गया निलंबित
- Investment Strategy 2027 : बाजार के उतार-चढ़ाव में कैसे बचाएं पैसा, जानिए आपके हर सवालों के कहां मिलेंगे जवाब ?



