शाहबाद: धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर शाहबाद में चल रहा किसानों का धरना आखिरकार खत्म हो गया। किसानों और सरकार के बीच बातचीत के बाद सहमति बनने पर सरकार ने किसानों की मांगें मान लीं। इसके साथ ही कल से धान की खरीद शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
धरने के दौरान किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार ने किसानों की मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया। किसानों की मुख्य मांग धान की खरीद जल्द शुरू करवाने को लेकर थी।
सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धान खरीद शुरू होने की सहमति के बाद किसानों को अपनी फसल बेचने को लेकर राहत मिलने की उम्मीद है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



