अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहडोल रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने की कवायद तेज हो गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम राकेश रंजन अपने एक दिवसीय दौरे पर शहडोल पहुंचे, जहां उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया,इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम राकेश रंजन अपने एक दिवसीय दौरे पर शहडोल पहुंचे,डीआरएम राकेश रंजन ने सबसे पहले शहडोल रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।  इसके बाद उन्होंने पुरानी बस्ती रेलवे फाटक को बंद कर बनाए गए अंडरपास ब्रिज का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक समाधान के निर्देश दिए।  

दौरे के दौरान डीआरएम रेलवे कॉलोनी भी पहुंचे, जहां कर्मचारियों के आवासों और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया, उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने, समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने और यात्रियों के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m