अजयारविंद नामदेव, शहडोल। एक-दूसरे के साथ जीने और मरने की कसमें, साथ रहने के सपने और जन्म-जन्म तक एक-दूसरे का होने का वादा, लेकिन जब साथ जीने की राह नहीं मिली, तो प्रेमी युगल ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल के शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान रीना बैगा निवासी बड़काडोल के रूप में बताई जा रही है। जबकि युवक की पहचान किशोर कुमार बैगा के रूप में हुई है जो सीधी जिले के डोंगर सरवर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर साथ जीने और साथ मरने की कसमें खाईं। चर्चा है कि दोनों ने इस जन्म में एक-दूसरे का नहीं हो पाने की स्थिति में अगले जन्म में साथ रहने की बात भी कही थी।
इसके बाद दोनों के शव खुले स्थान पर स्थित एक आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले। वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर जब दोनों पर पड़ी, तो उसने तत्काल इसकी सूचना जयसिंहनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों के शवों को पेड़ से उतरवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रेमी युगल ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
वहीं इस मामले में जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीधी थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक और बड़काटोला की रहने वाली युवती पेड़ में फांसी लगाकर सुसाइट कर लिए ,आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है मामले में मर्ग कायम कर मैकल की जांच की जा रह है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

