अजय सैनी भिवानी,
श्रावण मास में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री धामाण खाप 12 एवं राष्ट्रीय वीर एकलव्य कल्याण वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में चौथी बार शहीद प्रतिमाओं पर गंगा जलाभिषेक रथ व तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में केंद्र सरकार में आयुष विभाग के पूर्व सदस्य डा. दिनेश उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डा. कपूर लडवाल ने बताया कि गांव कलिंगा से यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह रथ यात्रा गांव खरक कलां-खुर्द, सरसा घोघड़ा, फुलपुरा, बामला, नौरंगाबाद, रेवाड़ी खेड़ा, हरसुख ढाणी होते हुए गांव सीसर खास में पहुंच कर संपन्न हुई। इस यात्रा के दौरान गांवों में लगी शहीदों की प्रतिमाओं को गंगाजल अभिषेक किया गया तथा शहीदों की प्रतिमाओं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए किए।

धामाण खाप के प्रधान ऋषिपाल परमार ने बताया कि रथ व तिरंगा यात्रा के दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय वीर एकलव्य कल्याण वाहिनी के अध्यक्ष डा.कपूर लडवाल के नेतृत्व में शहीदों को मान सम्मान देने का जो कार्य किया जा रहा है, वह बहुत ही सराहनीय है।
हर वर्ष दोनों संस्थाओं द्वारा इस रथयात्रा का आयोजन किया जाता है जिसमें संस्था के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामीण भी बढ़चढक़र भाग लेते हैं। इस अवसर पर केंद्र सरकार में आयुष विभाग के पूर्व सदस्य डा.दिनेश उपाध्याय ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
इस प्रकार के आयोजन से युवाओं में देशभक्ति की भावना प्रबल होती है। इस अवसर पर रथ यात्रा के सफल आयोजन में खाप के प्रेस प्रवक्ता आजाद रिवाड़ी ने अपने विचार रखते हुए भविष्य में भी संस्थाओं द्वारा इस प्रकार के आयोजन किए जाने पर बल दिया।
इस अवसर पर सचिव सतबीर सिंह ,इंस्पेक्टर जंगपाल सिंह, कैप्टन गूगल सिंह ,वेद प्रकाश ग्रेवाल , बामला के सरपंच जोगेंद्र, कप्तान गुगन सिंह, सेठ ओम प्रकाश, मास्टर सुरजीत सिंह सुखचैन, हलवासिया मास्टर, भगवान दास बामला, राहुल खटक ,सर्वेश बामला ,रणधीर निदानिया , प्रवीण निदानिया ,अखिल एडवोकेट ,राजपाल नागर ,जयकिशन, शेर सिंह ,हर्ष ,साहिल नागर ,कर्मवीर शर्मा ,हंसराज सरपंच ,सतबीर फौजी, मुकेश, वेद प्रकाश ,धर्मवीर, धर्मवीर फौजी ,डॉक्टर हरदीप, रमेश सरपंच का विशेष योगदान रहा।


