टीवी के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) इन दिनों अपनी बेटी स्वरा की शादी को लेकर चर्चा में हैं. 6 जुलाई को स्वरा ने विवाह के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की. इस खास मौके पर परिवार में जश्न का माहौल देखने को मिला. शादी का आयोजन जोधपुर के भव्य उम्मेद पैलेस में शाही अंदाज में किया गया, जहां फिल्म, साहित्य और राजनीति जगत से कई नामी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

सोशल मीडिया पर इस शादी के कई इनसाइड वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इन वीडियोज में शादी की रौनक, परिवार की खुशियां और भावुक पल साफ नजर आ रहे हैं. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो की हो रही है जिसमें बेटी की विदाई के दौरान शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए. अपनी लाडली को विदा करते समय उनकी आंखें नम हो गईं और यह पल वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर गया. एक पिता के लिए बेटी की विदाई हमेशा सबसे कठिन क्षणों में से एक होती है और शैलेश लोढ़ा भी इस भावना से अछूते नहीं रहे. अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी. उम्मेद पैलेस की भव्य सजावट, पारंपरिक रस्में और शानदार आयोजन ने इस शादी को किसी शाही समारोह जैसा बना दिया. शादी की तस्वीरों में हर ओर खुशियों और उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है.
स्वरा का ब्राइडल लुक कर रहा अट्रैक्ट
दुल्हन बनीं स्वरा का ब्राइडल लुक भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. उन्होंने पारंपरिक लहंगा-चोली के साथ हैवी नेकलेस, मांग टीका और मैचिंग झुमकों से अपना लुक पूरा किया. हल्के ग्लोइंग मेकअप और मिडिल पार्टिशन के साथ वेवी ओपन हेयरस्टाइल ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए. फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें शादी की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. शादी में कई चर्चित हस्तियां भी शामिल हुए थे.इस दौरान शैलेश लोढ़ा ने पूरे उत्साह के साथ डांस किया और अपने शानदार डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लिया.
तारक मेहता बन जीता करोड़ों दिल
शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘तारक मेहता’ का किरदार निभाकर करोड़ों दर्शकों का दिल जीता था. आज भी दर्शक उन्हें उसी पहचान से याद करते हैं.

