मोहित भावसार, शुजालपुर (शाजापुर)। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मालगाड़ी के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक रेलवे में मजदूरी का काम करता था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरा मामला मक्सी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सुरपाल (38) के रूप में हुई है, जो रतलाम जिले का निवासी बताया जा रहा हैं। वह रेलवे पर मजदूरी का काम करता था। जीआरपी पुलिस के मुताबिक, युवक नरसिंहगढ़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहे काम में मजदूरी का कार्य कर रहा था। काम खत्म होने के बाद वह बस के जरिए मक्सी पहुंचा और रेलवे पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में लिंग परीक्षण का भंडाफोड़: 15 हजार में बताया जाता था गर्भ में लड़का है या लड़की, प्रेग्नेंट बनकर पहुंची महिला पुलिसकर्मी, दो डायग्नोस्टिक सेंटर सील

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पोस्टमार्टम करने के बाद युवक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल मक्सी जीआरपी पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m