श्री मुक्तसर साहिब। आतंकी गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह की तबियत अचानक खराब हो गई है, उन्हें पेट में दर्द हो रही थी यह उनके साथ तब हुआ जब उन्हें जेल भेजा जा रहा था। यही कारण है कि उन्हें बठिंडा के एक अस्पातल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी हो कि 50 लाख रुपये फिरौती मामले में नामजद आतंकी गोल्डी बराड़ के माता-पिता को शुक्रवार को मुक्तसर की सीजीएम नीरज कुमार सिंगला की अदालत में पेश किया गया था। ईजहां से अदालत ने गोल्डी बराड़ के माता पिता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया था। बताया जाता है कि इसी दौरान शमशेर सिंह के पेट में दर्द हुआ।

हालांकि कोई अधिकारी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है, मगर सूत्रों के अनुसार उसे पहले फरीदकोट मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां से उसे बठिंडा के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत

