Dharm Desk – क्या आपके जीवन में अचानक परेशानियां बढ़ रही है. मेहनत के बाद सफलता नहीं मिल रही? या आर्थिक तंगी ने घेर रखा है? ज्योतिष का मानना है इसके पीछे कहीं ना कहीं शनि देव की नाराजगी होती है. शनि को न्याय का देवता कहा जाता है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते है. अगर उनकी दृष्टि अशुभ हो जाए तो जीवन में बाधाएं, तनाव और नुकसान बढ़ने लगते है. वहीं शुभ दृष्टि व्यक्ति को सफलता और समृद्धि की ऊंचाइयों तक पहुंचा देती है.

कुछ आसान उपाय अपनाकर शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है और जीवन की परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है. यदि शनि देव किसी से प्रसन्न हो जाएं तो उसकी किस्मत बदल जाती है, लेकिन अगर उनकी दृष्टि तिरछी हो जाए तो व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार, शनि अमावस्या और शनि प्रदोष जैसे विशेष अवसर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं. इन दिनों किए गए उपाय जल्दी प्रभाव दिखाते है. जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं.

शनि देव की कृपा पाने के लिए दान-पुण्य

ये सबसे प्रभावी उपाय माना गया है. जरूरतमंदों को काले चने, काले तिल, उड़द दाल और साफ वस्त्र दान करने से शनिदेव महाराज प्रसन्न होते है. यह न केवल पापों को कम करता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि भी लाता है.

शनि यंत्र की पूजा करना भी लाभकारी

शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करें. इसकी पूजा करने से नौकरी, व्यापार और धन से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती है. वहीं शनि मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है.

कुत्ते की सेवा से शनि देव होते हैं प्रसन्न

शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि कुत्तों की सेवा करने से शनि देव विशेष रूप से प्रसन्न होते है. उन्हें भोजन कराना और उनकी देखभाल करना शुभ फल देता हैं.

हनुमान चालीसा और शिव आराधना भी पसंद

शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी शनि के कष्ट कम होते हैं. क्योंकि हनुमान जी और शनिदेव के बीच विशेष संबंध बताया गया है, भगवान शिव की आराधना को भी शनि दोष दूर करने का महत्वपूर्ण उपाय माना गया है. शिवलिंग पर तिल मिश्रित जल अर्पित करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है.