Shaniwar Upay: जीवन में जब लगातार परेशानियां और कठिनाइयां आने लगती हैं। तो हर मनुष्य खराब दौर से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढने लगता है। लगातार 7 शनिवार तक किए जाने वाले एक खास प्रयोग से जीवन का अंधकार दूर हो सकता है और भाग्य में सकारात्मक बदलाव आने लताग है। यदि जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ 7 शनिवार तक इस उपाय को जरूर करें।
Shaniwar Upay: काले तिल और दूध का उपयोग
एक पात्र में थोड़ा सा दूध लें और उसमें काले तिल मिलाएं। इस मिश्रण को हर शनिवार को पीपल के वृक्ष की जड़ में चढ़ाए। दूध और तिल के इस मिश्रण को चढ़ाते समय पूरी श्रद्धा के साथ इस मंत्र का जप करे
ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः
इस कार्य को बिना किसी रुकावट के लगातार 7 शनिवार तक पूरा करें।
इससे होने वाले फायदे
1.शनि दोष से राहत
काले तिल और दूध का यह संयोजन शनि दोष और ग्रह संबंधी बाधाओं को दूर करने में सहायक माना जाता है।
2.रुकावटों का निवारण
जीवन, व्यापार, स्वास्थ्य या कार्यक्षेत्र में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या इसके प्रभाव से दूर होने लगती है।
3.बुरे दौर का अंत
काले तिल के छोटे-छोटे दाने दुर्भाग्य को दूर करने और भाग्य को चमकाने में बहुत प्रभावशाली भूमिका निभाते हैं।
4.भगवान वासुदेव की कृपा
जब भगवान वासुदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है तो इंसान का बुरा समय समाप्त हो जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
यदि अपने जीवन में चल रही परेशानियां से राहत पाना चाहते हैं। तो पूरी श्रद्धा और नियम के साथ 7 शनिवार तक इस कार्य का पालन जरूर करें।
इसके साथ ही शनिवार के दिन जरूरतमंद मनुष्य को भोजन वस्त्र या अपनी इच्छा के अनुसार दान करना भी शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान किसी के प्रति बुरा भाव न रखें और अच्छे कर्म करने का संकल्प लें। धार्मिक उपायों का उद्देश्य आस्था और मन को सकारात्मक दिशा देना है। यदि जीवन में कोई वास्तविक समस्या चल रही है तो उसके समाधान के लिए व्यावहारिक कदम उठाना भी जरूरी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


