अजय सैनी, भिवानी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन शंकर धूपड़ का बुधवार शाम दिनोद गेट स्थित अंसल नर्सिंग होम में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर धूपड़ को नियुक्ति के लिए बधाई दी। नवनियुक्त चेयरमैन शंकर धूपड़ ने अंसल नर्सिंग होम पहुंच, स्वामी ज्ञानानंद के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया और गीता को नमन किया। इस अवसर पर अनेक लोगों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया। डॉ विनोद अंसल ने शिक्षा बोर्ड चेयरमैन धूपड़ को पगड़ी बैठकर सम्मानित किया, जबकि डॉ अनीता अंसल ने बोर्ड चेयरमैन की पत्नी उमा धूपड़ गो शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

शंकर धूपड़ ने कहा कि, सरकार ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे, अभी कार्यभार संभाले। उन्हें कुछ घंटे हुए हैं। आने वाले दिनों में वे अपनी जिम्मेवारी निभाकर सकारात्मक संदेश देंगे और शिक्षा बोर्ड के कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार का प्रयास करेंगे, ताकि शिक्षा बोर्ड में आने वाले विद्यार्थी अभिभावक व शिक्षकों को कम से कम परेशानी हो।

अंचल नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ विनोद अंसल ने कहा कि शंकर धूपड़ के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन बनने से आशा की कई उम्मीद बंधी है। विद्यार्थियों को गुणात्मक लाभ होगा और परेशानी भी खत्म होंगी।

इस अवसर पर डॉ कृष्ण कुमार, डॉ योगिंद्र देशवाल ,डॉ सुमिता देसवाल, डॉ॰ जितेंद्र सैनी, डॉक्टर आरबी गोयल, डॉ एनके गर्ग, डॉ॰ राजेश शर्मा डॉ॰ अनीता अंचल, डॉक्टर सौम्या, डॉक्टर शशि, डॉ लक्ष्य यादव, डॉ अहारा, डॉ नवीन अंचल, डॉ प्रवीण अंचल, वेद, प्रिय आर्य, कैप्टन पवन अंसल, रविंद्र सोनी ईश्वर अंचल सुनील जैन, ओपी नंदवानी, अशोक कुमार, करण मिर्ग चंद्र प्रकाश विनोद छाबड़ा सईद शहर के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।