MP Morning News: संजय पाटीदार, भोपाल। आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्र के अष्टमी पर देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आठवें दिन मां दुर्गा के मां महागौरी स्वरूप की पूजा हो रही है। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्त सुबह से मंदिरों में पहुंचे रहे हैं। कई मंदिरों में अष्टमी-नवमी की पूजा, हवन और कन्या पूजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई है।
CM डॉ मोहन के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर और उज्जैन दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:10 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से इंदौर रवाना होंगे। सुबह 11:10 बजे बड़ा गणपति मंदिर इंदौर पहुंचेंगे। जहां बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे एमवॉय हॉस्पिटल में PET CT स्कैन सुविधा का उद्घाटन करेंगे। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज में लोकार्पण समारोह होगा। दोपहर 12:45 बजे लाल बाग इंदौर पहुंचकर अहिल्या स्मारक का अवलोकन करेंगे। दोपहर 1:45 बजे इंदौर से हेली से ग्राम गजनीखेड़ी, बड़नगर उज्जैन रवाना होंगे। मुख्यमंत्री गजनीखेड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 3:20 बजे गजनीखेड़ी से उज्जैन पहुंचेंगे। बड़नगर रोड, जियापुरा और उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दशहरा के बाद तय होगी TET की तारीख
मध्य प्रदेश में टीईटी परीक्षा की तारीख दशहरा के बाद तय होगी। दो बार आवेदन की तारीख बढ़ चुकी है। अब तक डेढ़ लाख में से केवल 34200 टीचर्स के आवेदन आए है। 20 हजार सरकारी और 14 हजार प्राइवेट स्कूलों के टीचर्स के आवेदन मिले है। माध्यमिक शिक्षा मंडल अब जिला और संभागवार लिस्टिंग कर रहा है। कहां कितने सेंटर होंगे यह लिस्टिंग के आधार पर तय किया जाएगा।
सागर, रीवा समेत प्रदेश की 12 जेलें होंगी शिफ्ट
प्रदेश की 12 जेलें शिफ्ट होंगी। मौजूदा जगह निजी डेवलपर्स को मिलेगी। 2 सेंट्रल, 7 जिला और 3 उप जेल शिफ्ट होनी है। यह जेलें शहर के आबादी वाले इलाकों से बाहर जाएंगी। 106 एकड़ बेशकीमती जमीन पर डेवलपर्स प्रोजेक्ट लाएंगे। जमीन के बदले डेवलपर शहर के बाहर जेल बनाकर देंगे। नई जेल बनाने में 1200 करोड़ की लागत अनुमानित है। पुरानी जेल की जगह 1900 करोड़ से ज्यादा की है। सरकार को नई जेल के साथ अतिरिक्त 1000 करोड़ की उम्मीद है।
रिटायर्ड IAS के कातिल का कोई सुराग नहीं
17 दिन बाद भी रिटायर्ड IAS के कातिल का कोई सुराग नहीं मिला। 400 सीसीटीवी और 40 धर्मशालाएं खंगालने के बाद पुलिस के हाथ खाली है। कातिल के बैंक अकाउंट में 3 महीने से लेन देन नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि फोन अगस्त महीने से बंद था। जांच में एक नया पैटर्न सामने आया है। जहां नौकरी मिलती, उसी मालिक के फोन का इस्तेमाल करता था। विवाद होने पर मालिक का फोन चोरी कर फरार हो जाता था। आरोपी वरुण के पिता ने पुलिस को पुरानी वारदातों की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि जयपुर में एक नाबालिग गर्लफ्रेंड का भी सुराग मिला है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

