Business Desk – Share Market Crash : भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 9 सितंबर को भारी गिरावट देखने को मिली। Sensex इंट्रा-डे में 608 अंक से ज्यादा टूटकर 74,968 के स्तर पर आ गया। वहीं Nifty 50 भी 157 अंक गिरकर 23,477 पर पहुंच गया। इस गिरावट से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का Market Cap शुरुआती कारोबार में करीब 3 लाख करोड़ रुपए घट गया। यानी निवेशकों की दौलत में इतनी कमी आई।

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार में गिरावट
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर शेयर बाजार पर पड़ा है। ईरान ने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। ईरान की IRGC ने इसे अमेरिकी हमलों का जवाब बताया। इससे Geopolitical Tension बढ़ गया और निवेशकों में चिंता बढ़ी। इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया।
कच्चा तेल 100 डॉलर के करीब
मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के साथ Brent Crude करीब 2% उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। कच्चा तेल महंगा होने से भारत की चिंता बढ़ सकती है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। लंबे समय तक क्रूड महंगा रहा तो Import Bill और महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है।
IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
आज IT Sector में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। Nifty IT इंडेक्स 3% से ज्यादा टूट गया। मेटल और फार्मा शेयरों में हल्की मजबूती रही, लेकिन ज्यादातर प्रमुख सेक्टर दबाव में रहे। Nifty Midcap 100 करीब आधा फीसदी गिरा, जबकि Smallcap में गिरावट इससे कम रही।
India VIX भी बढ़ा
बाजार में बढ़ती घबराहट का असर India VIX पर भी दिखा। यह 3.31% बढ़कर 11.61 पर पहुंच गया। VIX बढ़ने का मतलब है कि आने वाले समय में बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने की आशंका है।
लगातार दूसरे दिन बाजार कमजोर
इससे पहले 8 सितंबर को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। Sensex 555 अंक गिरकर 75,577 पर और Nifty 144 अंक टूटकर 23,635 पर बंद हुआ था। अब बाजार की नजर Iran-US Tension, Crude Oil, IT Stocks और Global Market पर है। पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ता है तो बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।



