Business Desk – Share Market Holiday : अगर आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. देश के प्रमुख शेयर बाजार National Stock Exchange (NSE) और Bombay Stock Exchange (BSE) गुरुवार 28 मई 2026 को बकरीद (Bakri Id/Eid-ul-Adha) के मौके पर बंद रहेंगे.

इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) समेत सभी प्रमुख ट्रेडिंग सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा. रिपोर्ट के मुताबिक 28 मई को शेयर बाजार में किसी तरह की ट्रेडिंग और सेटलमेंट एक्टिविटी नहीं होगी. बाजार में सामान्य कारोबार शुक्रवार 29 मई 2026 से फिर शुरू होगा. बकरीद की छुट्टी के चलते इस सप्ताह ट्रेडिंग वीक छोटा हो जाएगा.

इक्विटी, F&O और SLB सेगमेंट पूरी तरह बंद रहेंगे

NSE और BSE की छुट्टी के कारण इक्विटी मार्केट, Futures & Options (F&O), Currency Derivatives और Securities Lending & Borrowing सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. जिन निवेशकों ने बुधवार तक अपने सौदे पूरे नहीं किए हैं. उनके सेटलमेंट साइकल पर भी असर पड़ सकता है. मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार छुट्टी के कारण T+1 सेटलमेंट साइकल अगले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शिफ्ट हो सकता है. इससे निवेशकों और ट्रेडर्स को अपने फंड और डिलीवरी प्लानिंग में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

MCX शाम को खुलेगा, NCDEX पूरे दिन बंद रहेगा

जहां NSE और BSE पूरे दिन बंद रहेंगे, वहीं Multi Commodity Exchange (MCX) में सुबह का सत्र बंद रहेगा. MCX में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कारोबार नहीं होगा, लेकिन शाम का सत्र फिर शुरू किया जाएगा. शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक ट्रेडिंग जारी रहेगी. दूसरी ओर National Commodity and Derivatives Exchange (NCDEX) पूरे दिन बंद रहेगा.

2026 में अब कितनी बची हैं मार्केट छुट्टियां

बकरीद के बाद 2026 में शेयर बाजार में कई और छुट्टियां बाकी हैं. अगली बड़ी छुट्टी 26 जून 2026 को मुहर्रम के मौके पर रहेगी. इसके अलावा गणेश चतुर्थी, गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस पर भी बाजार बंद रहेगा.

क्यों बदली गई बकरीद की छुट्टी की तारीख?

इस साल बकरीद की तारीख को लेकर शुरुआत में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी. चांद नहीं दिखने के कारण कई राज्यों में छुट्टी की तारीख बदली गई. मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पहले 27 मई को छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 28 मई कर दिया गया. इसी बदलाव के बाद शेयर बाजारों की छुट्टी भी 28 मई को तय की गई.

नियमित दिनों में क्या रहता है बाजार का समय ?

सामान्य कारोबारी दिनों में भारतीय शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलते हैं. वहीं प्री-ओपनिंग सेशन सुबह 9 बजे से 9:15 बजे तक चलता है.