Business Desk – Share Market Today : शेयर बाजार में आज यानी 24 अगस्त को तेजी है। सेंसेक्स करीब 100 अंक चढ़कर 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी करीब 50 अंक की बढ़त के साथ 24,300 के स्तर पर है। बैंकिंग और IT शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है।

दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में गिरावट है। आज से सिम्बायोटेक फार्मालैब, हाई-टेक इंजीनियर्स और स्काईवेज एयर सर्विसेज के IPO भी खुल गए हैं। इनमें 26 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आज से 3 IPO खुले

शेयर बाजार में आज तीन नए IPO निवेश के लिए खुले हैं। सिम्बायोटेक फार्मालैब IPO के जरिए 1,757 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। वहीं हाई-टेक इंजीनियर्स 135.73 करोड़ रुपए और स्काईवेज एयर सर्विसेज 582.80 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।तीनों IPO में निवेशक 26 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे।

एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट

भारतीय बाजार में तेजी के बीच आज एशियाई बाजारों में दबाव है। साउथ कोरिया का कोस्पी 199 अंक यानी 2.67% गिरकर 6,737 पर है। जापान का निक्केई 48 अंक यानी 0.07% की गिरावट के साथ 65,969 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 549 अंक यानी 2.11% गिरकर 25,461 के स्तर पर है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए

इससे पहले 21 अगस्त को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी रही थी। डाउ जोन्स 518 अंक यानी 0.98% चढ़कर 53,277 पर बंद हुआ। नैस्डैक में 113 अंक यानी 0.43% की तेजी रही और यह 26,180 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 33 अंक यानी 0.43% बढ़कर 7,674 के स्तर पर बंद हुआ था।

DII ने 7 दिन में 12,215 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII की खरीदारी जारी है। DII ने बीते 7 दिन में 12,215 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। बीते 30 दिन में उनकी खरीदारी 39,757 करोड़ रुपए रही।

वहीं, FII/FPI ने लेटेस्ट आंकड़ों में 543 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। हालांकि, बीते 7 दिन में FII/FPI की खरीदारी 934 करोड़ रुपए और बीते 30 दिन में 8,464 करोड़ रुपए रही। लेटेस्ट आंकड़ों में DII की खरीदारी 2,124 करोड़ रुपए रही।

शुक्रवार को सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली तेजी थी

इससे पहले 21 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार हुआ था। सेंसेक्स सिर्फ 3 अंक चढ़कर 77,540 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 20 अंक की बढ़त के साथ 24,252 के स्तर पर बंद हुआ था।