Business Desk – Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार की शुरुआत कमजोरी के साथ की। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex करीब 300 अंक (0.40%) गिरकर 78,600 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं NSE Nifty 50 भी 50 अंक (0.20%) टूटकर 24,580 के स्तर पर पहुंच गया।

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा दबाव Banking Stocks पर देखने को मिला, जबकि IT Shares में खरीदारी का माहौल बना रहा। सेक्टरवार कारोबार में बैंकिंग इंडेक्स लाल निशान में रहा, जबकि आईटी कंपनियों के शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा देने की कोशिश की।

Banking Stocks में बिकवाली, IT Sector ने संभाला मोर्चा

शुक्रवार के कारोबार में निवेशकों ने बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली की। इसका असर बाजार के प्रमुख इंडेक्स पर भी दिखाई दिया। दूसरी ओर IT Sector में खरीदारी जारी रही, जिससे टेक शेयरों में मजबूती देखने को मिली।

विश्लेषकों का मानना है कि सेक्टर रोटेशन के कारण निवेशकों का फोकस फिलहाल बैंकिंग से हटकर आईटी शेयरों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Asian Markets का मिला मिला-जुला संकेत

भारतीय बाजार पर एशियाई बाजारों की कमजोरी का भी असर देखने को मिला। शुक्रवार सुबह अधिकांश एशियाई इंडेक्स दबाव में कारोबार करते नजर आए। KOSPI (South Korea) : 6,224, 72 अंक (-1.15%) की गिरावट दिख रहा है।

इसके साथ ही Nikkei (Japan) : 65,216, 468 अंक (-0.98%) की गिरावट है। Hang Seng (Hong Kong) : 25,553, 23 अंक (+0.04%) की हल्की बढ़त देखने को मिली। एशियाई बाजारों के इस मिश्रित रुख का असर भारतीय बाजार की शुरुआत पर भी देखने को मिला।

US Markets भी गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए

अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर शुक्रवार को भारतीय बाजार की ओपनिंग पर भी दिखाई दिया।

Dow Jones : 53,885, 464 अंक (-0.85%) की गिरावट
Nasdaq : 26,348, 15 अंक (-0.06%) नीचे
S&P 500 : 7,710, 14 अंक (-0.18%) की गिरावट

FII ने 7 दिन में 2,408 करोड़ के शेयर खरीदे

विदेशी निवेशकों (FII/FPI) का रुख पिछले सात कारोबारी दिनों में सकारात्मक रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने पिछले 7 दिनों में 2,408 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। हालांकि ताजा कारोबारी सत्र में उनका नेट फ्लो -18 करोड़ रुपए रहा।

वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ताजा सत्र में 4,014 करोड़ का निवेश किया। पिछले 7 दिनों में DII का निवेश 7,532 करोड़ और 30 दिनों में 35,443 करोड़ रहा।

एक दिन पहले रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ था। Sensex 374 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को बाजार ने उसी तेजी को बरकरार नहीं रखा और शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला।

निवेशकों की नजर अब इन फैक्टर्स पर

शेयर बाजार की आगे की चाल पर निवेशकों की नजर घरेलू और वैश्विक संकेतों पर बनी रहेगी। बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली, आईटी शेयरों की मजबूती, विदेशी निवेशकों की गतिविधियां और एशियाई व अमेरिकी बाजारों का रुख दिनभर बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है.