Business Desk – Share Market Update : ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों से शेयर बाजार में आज यानी 15 जून को बढ़त है. सेंसेक्स 1200 अंक (1.50%) की तेजी के साथ 76,700 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी 350 अंकों (1.53%) की तेजी है.

ये 23,985 के स्तर पर आ गया है. ऑटो, बैंक और रियल्टी शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है. होर्मुज स्ट्रेट को भी खोले जाने की खबर के कारण ब्रेंट क्रूड यानी कच्चे तेल के दाम में आज 4% की गिरावट है. ये 83 प्रति बैरल पर आ गया है.

आज एशियाई बाजारों में भी तेजी

आज एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत तेजी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. प्रमुख इंडेक्सों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई और खासकर जापान और साउथ कोरिया के बाजारों ने शानदार प्रदर्शन किया. कोस्पी (साउथ कोरिया) 8516 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 434 अंकों यानी 5.30% की तेजी रही.

वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स 69594 पर पहुंच गया, जिसमें 3597 अंकों यानी 5.41% की जोरदार बढ़त दर्ज की गई. दूसरी ओर, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 24834 पर बंद हुआ और इसमें 116 अंक यानी 0.44% की हल्की बढ़त देखने को मिली. इस तेजी ने एशियाई बाजारों में सकारात्मक माहौल बना दिया है.

शुक्रवार को अमेरिका के बाजार में रही तेजी

अमेरिकी शेयर बाजारों में भी शुक्रवार को हल्की लेकिन स्थिर तेजी देखने को मिली. डाउ जोन्स इंडेक्स 51202 के स्तर पर बंद हुआ और इसमें 354 अंकों यानी 0.70% की बढ़त दर्ज की गई. नैस्डैक 25889 पर पहुंचा और इसमें 79 अंकों यानी 0.31% की तेजी रही.

वहीं S&P 500 इंडेक्स 7431 पर बंद हुआ और इसमें 37 अंकों यानी 0.50% की बढ़त देखने को मिली. टेक सेक्टर और मजबूत कॉरपोरेट संकेतों के चलते अमेरिकी बाजारों में यह सकारात्मक रुझान बना रहा.

विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 9,760 करोड़ के शेयर बेचे

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (FII/FPI) की बिकवाली का दबाव लगातार देखने को मिला है. पिछले 7 दिनों में विदेशी निवेशकों ने कुल 9,760 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की है. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) लगातार बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं और उन्होंने लेटेस्ट आंकड़ों में 5,341 करोड़ रुपये की खरीदारी की है.

बीते 7 दिनों में DII की कुल खरीदारी 18,849 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले 30 दिनों में यह आंकड़ा 1,00,699.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दूसरी ओर FII/FPI की लेटेस्ट बिकवाली 1,082 करोड़ रुपये रही और 30 दिनों में कुल बिकवाली 77,738 करोड़ रुपये दर्ज की गई. इन आंकड़ों से साफ है कि घरेलू निवेशक बाजार को मजबूती दे रहे हैं, जबकि विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से दबाव बना हुआ है.

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 12 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी. सेंसेक्स 1,695 अंक उछलकर 75,527 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में भी 461 अंक की तेजी रही थी, ये 23,622 के स्तर पर बंद हुआ था.