Business Desk – Share Market Update : आज यानी गुरुवार, 25 जून को सेंसेक्स 800 अंक (0.99%) की तेजी के साथ 77,750 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी 220 अंकों (0.95%) से ज्यादा की तेजी है. ये 24,250 पर पहुंच गया है. आज के कारोबार में ऑटो और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है.

asian-shares-gain-after-wall-streets-rally-but-hopes-tempered-by-trade-war-uncertainties_638161d7cbf94d1924f3a70233a7810a

अद्वित जूल्स का IPO आज बंद होगा

अद्वित जूल्स लिमिटेड का IPO आज यानी 25 जून को बंद होगा. आखिरी दिन सुबह 10:30 बजे तक ये आईपीओ 63.29 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. यह आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जून को खुला था और आज शाम करीब 5:00 बजे बंद हो जाएगा. इसकी लिस्टिंग 1 जुलाई 2026 को होगी.

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिला. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 460 अंक यानी 5.33% की बढ़त के साथ 8,920 पर कारोबार करता दिखा. जापान का निक्केई भी 2,795 अंक यानी 3.87% चढ़कर 71,950 पर पहुंच गया. वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 377 अंक यानी 1.48% गिरकर 23,036 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.

अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार रहा. डाउ जोन्स 182 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 51,849 पर बंद हुआ. दूसरी ओर, नैस्डैक 110 अंक यानी 0.43% फिसलकर 25,477 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 7 अंक यानी 0.10% की मामूली गिरावट के साथ 7,358 पर बंद हुआ.

विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने पिछले 7 कारोबारी दिनों में भारतीय बाजार में 2,398 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. हालांकि, गुरुवार के ताजा आंकड़ों में उन्होंने 1,843 करोड़ रुपए की बिकवाली की. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने गुरुवार को 3,637 करोड़ रुपए की खरीदारी की. पिछले 30 दिनों में DII ने 90,994 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.

सेंसेक्स 791 अंक चढ़कर बंद हुआ था

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को मजबूत तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 791 अंक की बढ़त के साथ 76,991 पर बंद हुआ, जबकि निवेशकों की खरीदारी से बाजार में सकारात्मक माहौल बना रहा.