Business Desk- Share Market Update : 8 मई को सेंसेक्स 77,450 पर ट्रेड कर रहा है, जो 400 अंक (0.50%) नीचे है. निफ्टी भी 130 अंक (0.50%) गिरकर 24,200 के स्तर पर आ गया है. आज के ट्रेडिंग सेशन में ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का दबाव साफ दिख रहा है, जबकि फार्मा और IT सेक्टर में खरीदारी में दिलचस्पी दिख रही है.

एशियाई बाजारों में बिकवाली का असर
वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बढ़ते दबाव का असर शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में साफ दिखाई दिया. निवेशकों की सावधानी और कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते, ज़्यादातर एशियाई इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करते दिखे.
दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 7,413 पर बंद हुआ, जो 75 अंक (1.05%) नीचे था. वहीं, जापान के Nikkei इंडेक्स में 660 अंकों की बड़ी गिरावट देखी गई. यह 62,174 पर आ गया. हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स भी दबाव में रहा, और 335 अंक (1.24%) गिरकर 26,291 पर बंद हुआ.
अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी देखी गई
एशियाई बाजारों से पहले अमेरिकी शेयर बाजारों में भी कमजोरी का माहौल देखा गया था. 7 मई को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, जिसका असर दुनिया भर के निवेशकों के मूड पर पड़ा.
Dow Jones इंडेक्स 314 अंक गिरकर 49,597 पर बंद हुआ. टेक-हैवी Nasdaq में 33 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. यह 25,806 के स्तर पर बंद हुआ. इसके अलावा, S&P 500 इंडेक्स 28 अंक फिसलकर 7,337 पर पहुंच गया.
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव लगातार बना हुआ है. पिछले ट्रेडिंग सेशन के दौरान, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs/FPIs) ने 341 रुपए करोड़ के शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) अपनी खरीदारी से बाजार को लगातार सहारा दे रहे हैं.
DIIs ने एक ही दिन में 441 करोड़ रुपए का निवेश किया. पिछले 7 दिनों में घरेलू निवेशकों ने 14,645 करोड़ रुपए की खरीदारी की है. पिछले 30 दिनों में कुल 31,092 करोड़ रुपए की खरीदारी की है. इसके विपरीत विदेशी निवेशकों ने पिछले 7 दिनों में 6,962 करोड़ रुपए और पिछले 30 दिनों में 39,164 करोड़ रुपए की बिकवाली की है.
भारतीय बाजार दबाव में रह सकता है
भारतीय शेयर बाजार पर वैश्विक बाजारों में आई कमजोरी अमेरिकी बाजारों में गिरावट और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली का असर देखने को मिल सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले ट्रेडिंग सत्रों में निवेशक वैश्विक संकेतों और विदेशी फंड के प्रवाह पर पैनी नजर रखेंगे.
कल सेंसेक्स 114 अंक नीचे बंद हुआ
कल 7 मई को सेंसेक्स 77,845 पर बंद हुआ, जिसमें 114 अंकों (0.15%) की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी में भी 4 अंकों (0.02%) की गिरावट देखी गई. यह 24,327 पर बंद हुआ. कल के ट्रेडिंग सत्र के दौरान ऑटो और रियल्टी शेयरों में खरीदारी की गतिविधियां देखी गईं, जबकि FMCG सेक्टर में बिकवाली का दबाव साफ नजर आया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

