Business Desk- Share Market Update : बुधवार 20 मई Sensex 74,647 पर ट्रेड कर रहा है, जो 550 अंक (0.75%) नीचे है. Nifty भी 170 अंक (0.72%) गिरकर 23,450 पर आ गया है। आज के ट्रेडिंग सेशन में Auto, Banking और Metal शेयरों में बिकवाली का दबाव सबसे ज्यादा दिख रहा है.

शुरुआती कारोबार में रुपया 33 पैसे गिरा

US डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 33 पैसे कमज़ोर होकर 96.89 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. पिछले कई ट्रेडिंग सेशन से रुपये की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है.

एशियाई बाजार में गिरावट

एशियाई बाजारों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली. साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 142 अंक यानी 2.83% गिरकर 7131 पर बंद हुआ. जापान का निक्केई 786 अंक यानी 1.30% टूटकर 59,764 पर पहुंच गया. वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 237 अंक यानी 0.86% की गिरावट के साथ 25,561 पर कारोबार करता दिखा.

अमेरिकी बाजारों में भी मंगलवार को कमजोरी रही. डाउ जोन्स 322 अंक यानी 0.65% गिरकर 49,364 पर बंद हुआ. नैस्डैक इंडेक्स 220 अंक यानी 0.84% टूटकर 25,871 पर आ गया. वहीं, S&P 500 इंडेक्स 49 अंक यानी 0.67% की गिरावट के साथ 7,354 पर बंद हुआ.

विदेशी निवेशकों (FII/FPI) ने भारतीय बाजार में बिकवाली जारी रखी और 2,458 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,802 करोड़ रुपए की खरीदारी की.

पिछले 7 दिनों में FIIs ने 1,873 करोड़ रुपए की खरीदारी की है, जबकि बीते 30 दिनों में 54,151 करोड़ रुपए की बिकवाली दर्ज की गई. दूसरी ओर, DIIs ने पिछले 30 दिनों में 64,802 करोड़ रुपए का निवेश किया है.

कल Sensex 114 अंक नीचे बंद हुआ

19 मई को Sensex 114 अंक गिरकर 75,201 पर बंद हुआ. Nifty भी 32 अंक गिरकर 23,618 पर बंद हुआ. कल Banking, FMCG और Metal शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया, जबकि IT, Realty और Media शेयरों में खरीदारी की गतिविधियां बढ़ीं.