Business Desk – Share Market Update : शेयर बाजार में आज यानी 11 जून को गिरावट है. सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट के साथ 73,700 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 23,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. IT, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है.

गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी देखने को मिली. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 115 अंक यानी 1.51% गिरकर 7,616 पर कारोबार कर रहा है. जापान का निक्केई 940 अंक यानी 1.46% टूटकर 63,240 पर पहुंच गया. वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 240 अंक यानी 0.93% की गिरावट के साथ 24,168 पर कारोबार कर रहा है.
अमेरिकी बाजार भी लाल निशान में बंद
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भी बिकवाली का दबाव रहा. डाउ जोन्स 953 अंक यानी 1.87% गिरकर 49,919 पर बंद हुआ. नैस्डैक में 509 अंकों यानी 1.98% की गिरावट दर्ज की गई और यह 25,170 पर बंद हुआ. वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 120 अंक यानी 1.62% टूटकर 7,267 पर पहुंच गया.
विदेशी निवेशकों ने की बिकवाली
भारतीय शेयर बाजार में 10 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने 2,125 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की. दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,124 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की.
7 और 30 दिन के आंकड़े भी नकारात्मक
पिछले सात कारोबारी दिनों में FIIs/FPI ने 21,023 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की है, जबकि पिछले 30 दिनों में यह आंकड़ा 77,855 करोड़ रुपए रहा. इसके विपरीत, DIIs ने पिछले सात दिनों में 23,582 करोड़ रुपए और पिछले 30 दिनों में 95,728 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की है, जिससे बाजार को कुछ सहारा मिला है.
कल बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा
इससे पहले कल यानी 10 जून को शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार रहा था. सेंसेक्स 64 अंक चढ़कर 73,983 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी में 27 अंक की गिरावट रही, ये 23,215 पर बंद हुआ था.

