Business Desk – Share Market Update : खबर लिखे जाने तक 23 जून को सेंसेक्स में 542.76 अंक की गिरावट देखी गई है. इसके साथ सेंसेक्स 76,551.31 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी भी 150.55 अंक गिरा है, ये 23,952.35 पर कारोबार कर रहा है. आज के कारोबार में आईटी और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है. वहीं ब्लॉक डील के जरिए प्रमोटर की ₹2,149 करोड़ की हिस्सेदारी बिकने के बाद वेदांता का शेयर 6% गिर गया.

asian-shares-gain-after-wall-streets-rally-but-hopes-tempered-by-trade-war-uncertainties_638161d7cbf94d1924f3a70233a7810a

एशियाई शेयर बाजारों में आज कमजोरी देखने को मिली. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सबसे ज्यादा 4.11% टूटकर 8,762 अंक पर बंद हुआ. इसमें 407 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. जापान का निक्केई इंडेक्स 642 अंक यानी 0.89% फिसलकर 71,712 अंक पर पहुंच गया. वहीं हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 289 अंक या 1.28% की गिरावट के साथ 23,480 अंक पर कारोबार करता नजर आया. एशियाई बाजारों में बिकवाली का असर निवेशकों की धारणा पर भी देखने को मिला.

अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार

अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में मिला-जुला रुख रहा. डाउ जोन्स इंडेक्स 148 अंक यानी 0.29% की बढ़त के साथ 51,713 अंक पर बंद हुआ. हालांकि टेक्नोलॉजी शेयरों में दबाव के कारण नैस्डैक इंडेक्स 351 अंक यानी 1.32% गिरकर 26,167 अंक पर आ गया. वहीं S&P 500 इंडेक्स भी 28 अंक या 0.37% की कमजोरी के साथ 7,473 अंक पर बंद हुआ.

विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII/FPI) पिछले सात कारोबारी दिनों में भारतीय बाजार में 3,300 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध खरीदारी कर चुके हैं. हालांकि ताजा कारोबारी सत्र में उन्होंने 636 करोड़ रुपए की बिकवाली की. दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को मजबूत सहारा दिया.

DIIs ने ताजा सत्र में 1,036 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की है. पिछले सात दिनों में उनकी कुल खरीदारी 4,954 करोड़ रुपए रही, जबकि बीते 30 दिनों में DIIs ने 91,895 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. वहीं FIIs/FPI ने पिछले 30 दिनों में कुल 67,415 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की है.