Share Market Update : US, इजराइल और ईरान के बीच जंग की वजह से आज 12 मार्च को स्टॉक मार्केट में लगातार दूसरी गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स करीब 600 पॉइंट्स गिरकर 76,300 पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी भी करीब 200 पॉइंट्स गिरकर 23,700 पर ट्रेड कर रहा है. ऑटो, मेटल, FMCG और बैंकिंग स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई है.

मार्केट में गिरावट के तीन मुख्य कारण
- US-इजराइल और ईरान युद्ध ने सप्लाई चेन में रुकावट डाली है.
- कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी.
- US और एशियाई मार्केट में गिरावट का असर भारत पर पड़ रहा है.
एशियाई मार्केट में गिरावट
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.30% गिरकर 5,537 पर ट्रेड कर रहा है.
- जापान का निक्केई 848 पॉइंट्स या 1.50% गिरकर 54,177 पर ट्रेड कर रहा है.
- हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 344 पॉइंट्स या 1.30% गिरकर 25,554 पर ट्रेड कर रहा था.
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 26 पॉइंट्स या 0.64% गिरकर 4,106 पर ट्रेड कर रहा था.
11 मार्च को US मार्केट में आई गिरावट
- डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 289 पॉइंट्स (0.61%) गिरकर 47,417 पर बंद हुआ.
- टेक-बेस्ड नैस्डैक कंपोजिट 0.08% बढ़कर 22,716 पर बंद हुआ.
- S&P 500 इंडेक्स 6 पॉइंट्स (0.08%) गिरकर 6,775 पर बंद हुआ.
11 मार्च को FIIs ने 4,672 करोड़ के शेयर बेचे
एक दिन पहले, विदेशी इन्वेस्टर्स (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 6,267 करोड़ के शेयर बेचे थे. घरेलू निवेशकों (DII) ने 4,965 करोड़ की नेट खरीदारी की.
मार्च में अब तक विदेशी निवेशकों ने 39,116 करोड़ के शेयर बेचे हैं. इस दौरान घरेलू निवेशकों ने 53,099 करोड़ की नेट खरीदारी की है.
फरवरी में विदेशी निवेशकों ने 6,640 करोड़ के शेयर बेचे थे. इस दौरान घरेलू निवेशकों ने 38,423 करोड़ की नेट खरीदारी की.
कल बाजार में आई थी गिरावट
इससे पहले, 11 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट आई थी. सेंसेक्स 1342 पॉइंट (1.72%) गिरकर 76,864 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 395 पॉइंट (1.63%) गिरकर 23,867 पर बंद हुआ था.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

