Share Market Update : आज, 27 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 1,000 अंक (1.30%) गिरकर 74,300 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी भी 300 अंक (1.30%) गिरकर 23,000 पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 में गिरावट देखी जा रही है. आज ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का दबाव साफ दिख रहा है.

एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान
- जापान का निक्केई इंडेक्स 53,364 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 0.45% की गिरावट है.
- दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 5,341 पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 2.17% की गिरावट है.
- हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 24,993 पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 0.55% की बढ़त है.
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3,899 पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 0.26% की बढ़त है.
अमेरिकी बाजारों में गिरावट
- डाउ जोन्स 45,960 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 469 अंकों (1.01%) की गिरावट रही.
- टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट 21,408 पर बंद हुआ, जिसमें 2.38% की गिरावट रही.
- S&P 500 इंडेक्स 6,477 पर बंद हुआ, जिसमें 114 अंकों (1.74%) की गिरावट रही.
कच्चे तेल की कीमतों में 5% की गिरावट, $99 प्रति बैरल पर पहुंची
आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड $99 प्रति बैरल के स्तर से थोड़ा ऊपर कारोबार कर रहा है, जिसमें आज 5% की गिरावट आई है. वहीं, इंडियन बास्केट की कीमत में 7% की तेजी आई है, जो $157 प्रति बैरल पर पहुंच गई है.
बुधवार को बाजार में आई थी तेजी
कल, 26 मार्च को राम नवमी के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहा. इससे पहले, 25 मार्च को सेंसेक्स 75,273 पर बंद हुआ था, जिसमें 1,205 अंकों (1.63%) की बढ़त दर्ज की गई थी. इस बीच, निफ्टी भी 394 अंक (1.72%) बढ़कर 23,306 पर बंद हुआ. ऑटो, बैंकिंग, मेटल और FMCG सेक्टर के शेयरों में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिली.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

