Business Desk – Share Market Update : हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग दिन 5 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स लगभग 550 अंक गिरकर 76,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी भी 150 अंक गिरकर 23,950 के स्तर पर आ गया है. सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 में गिरावट देखी जा रही है, जबकि 12 में बढ़त दिख रही है. बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ICICI बैंक और सन फार्मा जैसे शेयरों में 2% तक की गिरावट देखी जा रही है.

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला. जहां कुछ प्रमुख सूचकांकों में तेज बढ़त दर्ज की गई. वहीं अन्य बाजार घाटे के साथ बंद हुए. दक्षिण कोरिया का KOSPI सूचकांक 6,937 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 338 अंकों या 5.12% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई. वहीं, जापान का निक्केई 228 अंक (0.38%) बढ़कर 59,513 पर पहुंच गया. इसके विपरीत, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 25,822 पर बंद हुआ, जिसमें 274 अंकों या 1.01% की गिरावट दर्ज की गई.

इससे पहले, 4 मई को, अमेरिकी बाज़ारों में कमजोर रुख देखने को मिला था. डॉव जोन्स 48,942 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 557 अंकों (1.13%) की गिरावट आई. नैस्डैक 47 अंक (0.19%) गिरकर 25,068 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 सूचकांक 29 अंक (0.41%) गिरकर 7,201 पर बंद हुआ.

विदेशी निवेशकों की गतिविधियों की बात करें तो, पिछले सात दिनों में, FIIs/FPIs ने भारतीय बाजार में 10,514 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इसी अवधि के दौरान 10,514 करोड़ रुपए की खरीदारी की है. इससे बाजार को कुछ सहारा मिला है. पिछले 30 दिनों के डेटा के अनुसार, DIIs ने 41,448 करोड़ रुपए की खरीदारी की है, जबकि FIIs/FPIs ने 49,038 करोड़ रुपए की निकासी दर्ज की है, जो बाजार पर दबाव का संकेत है.

सोमवार को सेंसेक्स 355 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. इससे पहले, सोमवार, 4 मई को शेयर बाज़ार में तेज़ी देखने को मिली. सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 121 अंकों की बढ़त हुई और यह 24,119 के स्तर पर बंद हुआ. ट्रेडिंग सत्र के दौरान, Realty, Metal, Pharma और Auto सेक्टर के शेयरों में सबसे ज़्यादा खरीदारी देखने को मिली, जबकि IT, Public Sector Banks और Media शेयरों में सबसे ज़्यादा बिकवाली हुई.