Business Desk – Share Market Update : शेयर बाजार में आज यानी 10 जून को तेजी है. सेंसेक्स 500 अंक की बढ़त के साथ 74,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी करीब 150 अंकों कह तेजी है, ये 23,400 पर कारोबार कर रहा है. आज IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है.

वैश्विक बाजारों में बुधवार को दबाव का माहौल देखने को मिला. एशियाई शेयर बाजारों में अधिकांश प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान मिला-जुला रुख रहा. वहीं, भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली चिंता का विषय बनी हुई है.
एशियाई बाजारों में गिरावट
एशियाई बाजारों में सबसे बड़ी गिरावट दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में दर्ज की गई. कोस्पी 274 अंक यानी 3.77% टूटकर 7801 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. जापान का निक्केई इंडेक्स भी 735 अंक या 1.12% की गिरावट के साथ 64681 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 263 अंक यानी 0.94% फिसलकर 24303 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वैश्विक आर्थिक चिंताओं और निवेशकों की सतर्क रणनीति का असर एशियाई बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है.
अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख
मंगलवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजारों का प्रदर्शन मिश्रित रहा. डाउ जोंस इंडेक्स 86 अंक यानी 0.17% की बढ़त के साथ 50872 के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि, टेक्नोलॉजी शेयरों पर दबाव के कारण नैस्डैक 251 अंक यानी 0.97% गिरकर 25679 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 19 अंक यानी 0.26% की कमजोरी के साथ 7387 के स्तर पर बंद हुआ.
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने 9 जून को 4566 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की. पिछले सात कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशक 23,345 करोड़ रुपए और बीते 30 दिनों में 77,690 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं.
इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार में मजबूती बनाए रखी है. 9 जून को डीआईआई ने 6160 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की. पिछले सात दिनों में उन्होंने 24,819 करोड़ रुपए और पिछले 30 दिनों में 1,00,594 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. घरेलू निवेशकों की खरीदारी विदेशी बिकवाली के असर को काफी हद तक संतुलित कर रही है.
भारतीय बाजार पर क्या रहेगा असर?
विशेषज्ञों का मानना है कि एशियाई बाजारों की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का असर भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत पर देखने को मिल सकता है. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत खरीदारी और मजबूत घरेलू आर्थिक संकेतक बाजार को बड़े उतार-चढ़ाव से बचाने में मदद कर सकते हैं. निवेशकों की नजर अब वैश्विक आर्थिक संकेतकों, विदेशी निवेश प्रवाह और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर बनी रहेगी.
कल बाजार में रही थी तेजी
शेयर बाजार में कल यानी 9 जून को बढ़त रही थी. सेंसेक्स 395 अंक की तेजी के साथ 73,919 पर बंद हुआ था. निफ्टी में भी 119 अंकों की तेजी रही थी, ये 23,242 के स्तर पर बंद हुआ था.

