Business Desk- Share Market Update : शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स लगभग 1,000 अंकों की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी भी 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 23,900 पर कारोबार कर रहा है. आज ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है.

बाजार में गिरावट के 3 मुख्य कारण

ईरान-इज़रायल संघर्ष के कारण सप्लाई चेन में रुकावट का डर. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से भारत का आयात बिल बढ़ने और महंगाई बढ़ने की उम्मीद है. एशियाई बाज़ारों में आई गिरावट का असर भारत पर भी पड़ रहा है.

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला. दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 317 अंकों (4.29%) की बढ़त के साथ 7,828 के स्तर पर बंद हुआ. इसके विपरीत, जापान का Nikkei इंडेक्स 250 अंकों (0.36%) की गिरावट के साथ 62,487 पर बंद हुआ.

हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जो 80 अंकों (0.30%) की गिरावट के साथ 26,313 के स्तर पर था. घरेलू बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव जारी रहा.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs/FPIs) ने पिछले सात दिनों में 13,908 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं, जबकि पिछले 30 दिनों में उनकी कुल बिकवाली 42,235 करोड़ रुपए रही. दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने बाज़ार को सहारा दिया.

DIIs ने पिछले सात दिनों में 16,629 करोड़ और पिछले 30 दिनों में 36,474 करोड़ के शेयर खरीदे. हाल के कारोबारी सत्र में, DIIs ने 6,748 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि FIIs/FPIs ने 4,111 करोड़ के शेयर बेचे.

शुक्रवार को भी बाजार में गिरावट आई थी

इससे पहले, 8 मई को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 516 अंकों की गिरावट के साथ 77,328 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 150 अंक गिरकर 24,176 पर बंद हुआ.