Business Desk- Share Market Update: शेयर बाजार में आज यानी 14 मई को बढ़त है. सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 74,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 23,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. ऑटो, मेटल, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है.

एशियाई बाजारों में तेजी
वैश्विक बाजारों से आज मिले-जुले लेकिन सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. एशियाई बाजारों में कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली. KOSPI 34 अंक यानी 0.28% बढ़कर 7877 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.
वहीं जापान का Nikkei 225 177 अंक चढ़कर 63,449 पर पहुंच गया. Hang Seng Index भी 48 अंकों की तेजी के साथ 26,436 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.
वहीं अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान मिला-जुला रुख देखने को मिला. Dow Jones Industrial Average 67 अंक यानी 0.14% गिरकर 49,693 पर बंद हुआ.
दूसरी ओर टेक शेयरों में खरीदारी से Nasdaq Composite 314 अंक यानी 1.20% मजबूत होकर 26,402 पर पहुंच गया. S&P 500 भी 43 अंकों की तेजी के साथ 7444 के स्तर पर बंद हुआ.
भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव लगातार बना हुआ है. मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने 4,703 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. पिछले 7 दिनों में विदेशी निवेशक 19,211 करोड़ रुपए और बीते 30 दिनों में 55,352 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं.
हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) लगातार खरीदारी कर बाजार को सहारा दे रहे हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक DIIs ने एक दिन में 5,869 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. पिछले 7 दिनों में उनकी कुल खरीदारी 26,547 करोड़ रुपए और बीते 30 दिनों में 53,841 करोड़ रुपए रही है.
कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी शेयर बाजार में बढ़त रही थी. सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 74,609 पर बंद हुआ था. निफ्टी में भी 33 अंक की तेजी है, ये 23,413 के स्तर पर बंद हुआ था.

