Business Desk – Share Market Update : आज यानी सोमवार, 1 जून को सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 74,800 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी 10 अंकों की तेजी है, ये 23,550 पर पहुंच गया है. आज के कारोबार में आईटी शेयरों में ज्यादा खरीदारी है. सोमवार को एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली. सबसे ज्यादा तेजी दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में रही, जो 375 अंक यानी 4.42% की बढ़त के साथ 8,866 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

जापान का निक्केई इंडेक्स 705 अंक (1.04%) चढ़कर 67,038 पर पहुंच गया. वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 215 अंक यानी 0.72% की बढ़त के साथ 25,397 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया. इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे. डाउ जोन्स इंडेक्स 363 अंक यानी 0.72% चढ़कर 51,032 पर बंद हुआ. नैस्डैक इंडेक्स 55 अंक (0.20%) की बढ़त के साथ 26,973 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 16 अंक यानी 0.22% बढ़कर 7,580 के स्तर पर बंद हुआ.
घरेलू बाजार में निवेशकों की गतिविधियों की बात करें तो पिछले 30 दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने भारतीय शेयर बाजार से 55,963 करोड़ रुपये की बिकवाली की है. वहीं, इसी अवधि में घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 82,669 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया.
पिछले 7 दिनों में डीआईआई ने 21,947 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि एफआईआई/एफपीआई ने 24,557 करोड़ रुपये की बिकवाली की. ताजा कारोबारी सत्र में डीआईआई ने 16,764 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जबकि एफआईआई/एफपीआई ने 21,106 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

