Business Desk – Share Market Update : शेयर बाजार में आज सोमवार, 20 अप्रैल को तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 78,600 पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें लगभग 100 अंकों की बढ़त हुई है. निफ्टी 24,350 के स्तर पर सपाट ट्रेड कर रहा है. आज बैंकिंग और IT शेयरों में बिकवाली का काफी दबाव है.

एशियाई बाजारों में आज मजबूती देखने को मिली. दक्षिण कोरिया का KOSPI 6,264 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 79 अंकों या 1.28% की बढ़त दर्ज की गई. वहीं, जापान का Nikkei 59,045 पर ट्रेड करता दिखा, जिसमें 570 अंकों (0.97%) की तेज़ी आई.
हांगकांग का Hang Seng Index भी पीछे नहीं रहा; यह 221 अंक चढ़कर 26,381 के स्तर पर पहुँच गया, जो 0.85% की बढ़त को दर्शाता है.
इस बीच, 17 अप्रैल को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. Dow Jones 49,447 पर बंद हुआ, जिसमें 869 अंकों या 1.79% की तजी आई.
टेक शेयरों में खरीदारी की बदौलत Nasdaq 366 अंक चढ़कर 24,468 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि S&P 500 Index भी 7,126 पर बंद हुआ 85 अंकों की बढ़त के साथ जो 1.20% की बढ़त को दर्शाता है.
शुक्रवार को बाजार में तेजी रही
इससे पहले, शुक्रवार 17 अप्रैल को सेंसेक्स 78,494 पर बंद हुआ था, जिसमें 505 अंकों (0.65%) की बढ़त हुई थी. निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की बढ़त देखने को मिली और यह 24,354 पर बंद हुआ.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

