Business Desk – Share Market Update : आज बुधवार 15 अप्रैल को, सेंसेक्स 78,000 पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 1,300 अंकों (1.48%) की बढ़त दर्ज की गई है. निफ्टी भी 400 अंकों (1.35%) की तेजी के साथ 24,250 के स्तर पर पहुंच गया है. आज के ट्रेडिंग सत्र के दौरान ऑटो, IT, मेटल और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है.

एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख देखने को मिला. दक्षिण कोरिया का KOSPI 180 अंक यानी 3.14% की बढ़त के साथ 6,155 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, जापान का Nikkei 285 अंक (0.49%) की बढ़त के साथ 58,163 पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा, हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स भी 246 अंक यानी 0.82% की बढ़त के साथ 26,094 के स्तर पर बंद हुआ.

इसी तरह, 14 अप्रैल को अमेरिकी बाज़ारों में भी मज़बूती देखने को मिली. Dow Jones 318 अंकों (0.66%) की बढ़त के साथ 48,536 पर बंद हुआ. Nasdaq में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली, जो 455 अंकों (1.96%) की बढ़त के साथ 23,639 पर पहुंच गया. वहीं, S&P 500 इंडेक्स 81 अंकों (1.18%) की बढ़त के साथ 6,967 के स्तर पर बंद हुआ.

शेयर बाजार में तेजी के तीन कारण

  • अमेरिका-ईरान शांति वार्ता: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू होने की खबरों से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के बाद निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है.
  • कच्चे तेल की कीमतें: Brent क्रूड की कीमतें $100 प्रति बैरल के स्तर से नीचे आ गई हैं, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ी राहत मिली है.
  • वैश्विक बाजार में तेजी: अमेरिकी बाज़ारों के रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंचने और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते, घरेलू बाज़ार में भी इस समय सभी सेक्टरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है. सोमवार को सेंसेक्स 703 अंक नीचे बंद हुआ

13 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 703 अंक (0.91%) गिरकर 76,848 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी भी 208 अंक (1.16%) गिरकर 23,843 पर आ गया. ट्रेडिंग सत्र के दौरान, ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज़्यादा बिकवाली देखी गई.